Sports News

एक और परिवार के लिए खुशियां लेकर आया IPL, कोच पिता के संघर्ष से ऑलराउंडर बेटा MI में शामिल

नई दिल्ली: इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने का एक जरिया रहा है। आईपीएल नए खिलाड़ियों को एक स्टेज देता है। इस बार कई सारे नई खिलाड़ियों पर बोली लगी। बहुत सारे प्लेयर्स अच्छे दाम में टीमों में चुने गए। इसी कड़ी में इस बार सिवनी के ऑलराउंडर को भी मुंबई इंडियन्स में चुना गया है। मोहम्मद अरशद खान की कहानी प्रेरणा देने वाली है।

मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान को आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा है। वह मायने उसने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। अरशद की सफलता की कहानी में उनके पिता अशफाक खान ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 8 साल की उम्र में अरशद को क्रिकेट खिलाने के लिए उनके पिता साइकिल चले जाते थे।

अरशद के पिता उनके पहले कोच रहे। अरशद को उनके पिता ने क्रिकेट की बारीकियों के बारे में सिखाया। बता दें कि सिवनी के अब्दुल कलाम खान से अरशद ने क्रिकेट सीखा है। अब अपनी मेहनत से अरशद ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साल 2006 से क्रिकेट खेल रहे अरशद साल 2012 में मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा बने थे। उन्होंने साल 2012 में मध्यप्रदेश के अंडर 16 टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

इसके बाद अरशद को 2015 में अंडर 19 टीम में शामिल होने का मौका भी मिला। साल 2017-18 में अंडर 23 टीम का हिस्सा रहे। वहीं 2022 में पहली बार रणजी टीम में शामिल हुए हैं। इस ऑल राउंडर ने वर्ष 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर – 23 वीके नायडू स्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 10 मैचों में 36 विकेट लेने के साथ साथ 400 रन भी बनाए। अब अरशद को आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम में चुना गया है।

To Top