Uttarakhand News

तबादला:देहरादून की जनता का दिल जीतकर राजधानी से विदा हुए SSP अरुण मोहन जोशी

Ad

देहरादून: देहरादून SSP के तौर पर अरुण मोहन जोशी का कार्यकाल बेहद शानदार रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) अरुण मोहन जोशी के कार्यकाल में देहरादून में न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगा बल्कि आम जनमानस के साथ पुलिस के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला। यह डीआइजी जोशी के अनुशासन का ही नतीजा है कि आज दून के सभी पुलिसकर्मी जनता से बेहद सादगी से पेश आते हैं। डीआइजी जोशी ने जिले में रात को होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पिकेटों पर सख्ती से ड्यूटी शुरू करवाई। इसका नतीजा यह हुआ कि रात को होने वाली चोरी, लूट व डकैती की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों का भी खूब ख्याल रखा। रात में पुलिस पिकेट पर ड्यूटी करने वालों के लिए सर्दी के मौसम में चाय तो गर्मियों में लस्सी की व्यवस्था की।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:नैनीताल:प्रेमी के साथ कार में मिली पत्नी तो पति खोया आपा, प्रेमी भागा तो पत्नी को पीटा

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:प्राइवेट वाहनों में नेमप्लेट लगाने वालों की खैर नहीं, मिशन पर है यातायात पुलिस

अरुण मोहन जोशी ने तीन अगस्त 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून का पद संभाला था। वह एक जनवरी 2020 को डीआइजी बन गए। उत्तराखंड में मार्च में शुरू हुए कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में कोविड कंट्रोल रूम बनाया, जिसे देश के बेस्ट कंट्रोल रूम का खिताब भी मिला। लॉकडाउन में जब दून के सैकड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई तो डीआइजी ने खुद कमान संभालते हुए अपने मातहतों को घर-घर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। हजारों घरों में निःशुल्क राशन पहुंचाया गया। वहीं साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए डीआइजी ने दो मार्च 2020 को पुलिस की एक टीम झारखंड भेजी। वहां से पुलिस ठगों को गिरफ्तार कर देहरादून लेकर आई। इसके अलावा दो जनवरी 2020 को ऋषिकेश में डकैती करने आए बदमाशों को गिरफ्तार, एक अक्टूबर 2019 को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर हुई लूट का पर्दाफाश, दो अक्टूबर 2020 को पटेलनगर में ब्लेसिंग फार्म के पास सराफ से हुई लूट का पर्दाफाश, कॉलेजों के बाहर अभ्यर्थियों की स्कूटी की डिक्की का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश आदि वारदातों का खुलासा किया।

यह भी पढ़े:घर के आंगन से महिला को उठा ले गया गुलदार, घर के समीप मिला महिला का शव

यह भी पढ़े:जनता से जो वादा किया था वो कर रहे हैं DGP अशोक कुमार,एक ई-मेल से नप गए चौकी इंजार्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top