Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का बिरला स्कूल बना सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का विजेता

Ad

Aryaman Vikram Birla: Champion: खेल के मैदान में एक बार फिर हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की टीम ने सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 से 15 जुलाई तक राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, मेरठ में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के 480 स्कूलों की टीमें आमने-सामने थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

फाइनल मुकाबले में आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल की टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए श्रीराम स्कूल, आगरा को हराया और चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। निर्णायक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार स्मैश, बेहतरीन नेट प्ले और सटीक स्ट्रोक्स से विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया। टीम के होनहार खिलाड़ी यथार्थ किरोला, शुभ आदित्य पाठक और शौर्य यादव ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके आक्रामक खेल और रणनीतिक कौशल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह जीत न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे हल्द्वानी के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत और अनुशासन से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।” दूसरी ओर कोच केके यादव ने कहा कि जीत खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, फिटनेस और लगातार अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीम का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top