Nainital-Haldwani News

विजय हजारे में फिर चला हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का बल्ला, उत्तर प्रदेश की एक और बड़ी जीत

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली के खिलाफ नाबाद 120 रनों की पारी खेलने के बाद उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल का फॉर्म वापस आ गया है। हैदराबाद के खिलाफ आर्यन ने फिर शानदार टच दिखाया। वह अच्छे लय में दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से रन आउट हो गए। आर्यन ने विजय हजारे की 4 पारियों में 163 रन बनाए। उनका औसत 54.33 का रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो उत्तर प्रदेश के और जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 149 रनों पर ऑल आउट कर दिया। उत्तर प्रदेश के लिए यश दयाल ने 5 अंकित राजपूत तीन और समीर चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक और आर्यन जुयाल ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। आर्यन जुयाल अच्छे टच पर नजर आ रहे थे उन्होंने 34 रनों की पारी में 5 चौके लगाए। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इसके तुरंत बाद माधव कौशिक भी पवेलियन लौट गए उन्होंने 28 रनों का योगदान दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान करण शर्मा ने 44 और समीर रिज़वी ने 31 रनों का योगदान दिया टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top