Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने रणजी ट्रॉफी के बाद विजय हजारे में भी जड़ा एक और शतक

Ad

Aryan Juyal: Vijay Hazare: Century: रणजी ट्रॉफी के बाद T20 ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के बल्ले से रन लगातार निकल रहे हैं। चंडीगढ़ के खिलाफ आर्यन ने अपने लिस्ट ए करियर का चौथा शतक जड़ा। चंडीगढ़ के खिलाफ उन्होंने 116 रन की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 271 रन बनाए। चंडीगढ़ के लिए शिवम ने 63 रनों की पारी के लिए तो उत्तर प्रदेश के लिए गेंदबाजी में शिवम मावी ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने होते ही उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों ने 108 रन जोड़े। दूसरी ओर आर्यन जुयाल ने सीजन का एक और शतक जड़ा। उन्होंने 125 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसके अलावा कप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। वही सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 50 रन की पारी खेली। उत्तर प्रदेश ने 46.5 ओवर में चार विकेट शेष रहते, लक्ष्य को अपने नाम कर लिया।

आर्यन जुयाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दो फिफ्टी, रणजी ट्रॉफी में दो शतक और उत्तर प्रीमियर लीग में भी एक शतक जड़ा था। इस सीजन में उनका ये चौथा शतक है। उत्तर प्रदेश के लिए जुयाल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसी के चलते उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए टीम की कमान भी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top