Sports News

उत्तराखंड: इंग्लैंड में आर्यन जुयाल ने छोड़ी छाप, अब विकेट के पीछे किया कमाल

Ad

हल्द्वानी: इंग्लैंड में प्रीमियर डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे हल्द्वानी निवासी व उत्तर प्रदेश टीम के बल्लेबाज आर्यन जुयाल का शानदार फॉर्म जारी है। SOUTHPORT & BIRKDALE CC के लिए खेल रहे आर्यन ने डेब्यू में शानदार 85 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इंग्लैंड की परिस्थितियां बल्लेबाजों और विकेटकीपर के लिए चुनौतीपूर्ण रहती है। आर्यन जुयाल ने तीन मुकाबलों में विकेट के पीछे 4 शिकार किए हैं। वहीं उनके बल्ले से 131 निकले हैं। खास बात ये है कि आर्यन जुयाल दो बार नॉट आउट रहे हैं। आर्यन के प्रदर्शन से SOUTHPORT & BIRKDALE क्रिकेट क्लब भी संतुष्ट है और इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपडेट दिया। आर्यन ने 131 की औसत से रन बनाए हैं।

उत्तर प्रदेश के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल के लिए 2022-2023 घरेलू सीजन अच्छा रहा था। वनडे और टी-20 में उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। विजय हजारे में उनके बल्ले से दो शतक भी निकले थे। इसके अलावा उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी निकली थी। लेकिन इस बीच वो चोटिल हो गए और फिर इस वजह से आईपीएल में भी शिरकत नहीं कर पाए। चोट से वापसी के बाद उन्होंने इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला किया और जाते ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया।

बता दें कि पिछले साल आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में जोड़ा था। वहीं आर्यन भारतीय अंर-19 टीम और अंडर-23 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2018 भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की थी। श्रीलंका दौरे में आर्यन की अगवाई वाली टीम ने 3-2 से सीरीज़ अपने नाम की थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top