Rajasthan

अशोक परनामी और अमित शाह की मुलाकात, क्या राजस्थान भाजपा संगठन में बदलाव के हैं संकेत ?

Ad

नई दिल्ली:हाल ही में भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी से मुलाकात की जिसके बाद सूबे में इस तरह की अटकलें लगाई गईं की क्या प्रदेश की कमान वसुंधरा राजे के हाथ में आएगी क्योंकि अशोक परनामी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफी करीबी हैं और उनके धड़े के भी माने जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल राजस्थान में अभी भाजपा कोई बदलाव करने की तैयारी में नहीं है क्यूंकि राजस्थान में हाल में अगर कोई संगठन बदलाव किए जाते हैं तो भाजपा राजस्थान में शीर्ष नेता अपने अपने नाम आगे रखेंगे जिससे पार्टी में आंतरिक कलह के संकेत मिलेंगे जो की पार्टी के लिए अच्छे नहीं होंगे क्यूंकि अभी भाजपा का पूरा ध्यान कुछ राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों पर हैं।

अशोक परनामी और अमित शाह की यह मुलाकात नव वर्ष में एक शिष्टाचार भेंट थी जिस तरह आम तौर पर राज्य के शीर्ष नेता त्योहारों और अवसरों पर अक्सर आलाकमान में शीर्ष पर बैठे नेताओं से मुलाकात करते हैं जिसके सियासी मायने निकालने की कोशिश की गई परंतु इस मुलाकात के कुछ दिन बाद भी किसी तरह के संगठन में बदलाव की कोई बात बाहर नहीं आई जिससे यह साफ है की आलाकमान अभी राजस्थान में संगठन के कोई बदलाव के मूड में नहीं है।

भाजपा आलाकमान भी अभी पूरी तरह से उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top