Dehradun News

उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! सोमवार से घर-घर पहुंचेंगे BLO, ये काम नहीं किया तो हो सकती है परेशानी

Ad

SIR Program | Voter Verification | BLO App | Uttarakhand Election | Chief Electoral Officer | Voter List Update | ECI Net App | Electoral Roll | Uttarakhand News | Election Commission : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सोमवार से सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 11,733 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को गणना फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब BLO घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देंगे और उन्हें डिजिटल रूप से अपडेट करने का कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 तक चलेगी।

निर्वाचन विभाग ने कहा कि यदि कोई मतदाता नौकरी या अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहता है, तो वह “बुक ए कॉल विद BLO” सुविधा का उपयोग कर सकता है। इसके माध्यम से मतदाता अपने BLO से संपर्क कर सुविधानुसार समय तय कर सकते हैं।

इसके अलावा यदि BLO के दौरे के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है…तो BLO तीन बार घर पर जाने का प्रयास करेंगे। साथ ही घर पर एक सूचना स्टीकर भी लगाया जाएगा…जिसमें अगले दौरे की तारीख और संपर्क नंबर दर्ज होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी गणना फॉर्म के साथ उपलब्ध कराएं…ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मतदाता ECI-Net मोबाइल एप के माध्यम से भी गणना फॉर्म डाउनलोड, भर और अपलोड कर सकते हैं। नए पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भी भर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top