Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में घर से निकलना भी हुआ महंगा, बढ़ गया ऑटो-टैंपो का किराया, पूरी लिस्ट देखें

Ad

हल्द्वानी: जमाने के आधुनिक होने के साथ साथ महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। सुविधाओं में वृद्धि जरूर हुई है। मगर आम आदमी की जेब पर इसका असर भी गहरा पड़ा है। अब हल्द्वानी में घूमना भी महंगा हो गया है। सफर करने के लिए जिन ऑटो व टैंपो का लोग इस्तेमाल करते हैं, उनका किराया भी बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में टैंपो वालों ने किराए में इजाफा किया है। कालाढूंगी रोड पर भोलानाथ गार्डन में बने टैंपो स्टैंड से चलने वाले टैंपो का किराया बढ़ गया है। ऑटो चालक-मालिक कल्याण समिति की बैठक में यह फैसला किया गया है। अब दो से पांच रुपए तक किराए में बढ़ोतरी की गई है।

समिति का कहना है कि काफी वक्त से किराए में इजाफा नहीं हुआ था। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डा. केदार पलड़िया ने जानकारी दी और बताया कि फिलहाल कालाढूंगी रोड के किराए में बदलाव किया गया है। अब नई दर के हिसाब से ही यात्रियों से पैसे लिए जाएंगे।

किराया सूची

कालाढूंगी रोड से अब्दुल्ला पेट्रोल पंप तक – 10
कालाढूंगी रोड से कुसुमखेड़ा – 15
कालाढूंगी रोड से ऊंचापुल-चीनपुर – 20
कालाढूंगी रोड से कठघरिया-फतेहपुर – 25
कालाढूंगी रोड से लामाचौड़ – 30
कालाढूंगी रोड से भाखड़ा पुल – 30
कालाढूंगी रोड से आरटीओ ऑफिस – 20
कालाढूंगी रोड से त्रिमूर्ति मंदिर – 25
कालाढूंगी रोड से कमलुवागांजा चौराहा – 27
कालाढूंगी रोड से पाल कॉलेज – 25
ब्लॉक कार्यालय से लालडांठ चौराहे तक – 15
फतेहपुर से ब्लॉक कार्यालय तक – 15
शिव मंदिर कमलुवागांजा से लालडांठ तक- 15
कठघरिया से कुसुमखेड़ा तक – 15
लामाचौड़ से गांधी आश्रम तक – 15
कमलुवागांजा से डीएवी स्कूल तक- 15

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top