National News

ऑटो चालक के बेटे को मिली दोहरी खुशी,मैरिज एनिवर्सरी के दिन बने भारतीय सेना के ऑफिसर

Ad

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक सिंह अंतिम पग पार कर अभिषेक सिंह भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए है। उन्होंने देहरादून स्थित आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट्स के साथ देशसेवा की शपथ ली। बता दें अभिषेक को सेना में भर्ती होने का जुनून था। अभिषेक सिपाही के तौर पर आर्मी में भर्ती हो गए। साथ ही अफसर बनने के लिए मेहनत भी करते रहे। उनकी मेहनत और माता-पिता की चाह से उनको आज सफलता मिली है। हालांकि अभिषेक का पहली बार में चयन नहीं हो पाया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसके बाद वर्ष 2017 में कड़ी मेहनत की। जिसके चलते इंडियन मिलिट्री एकेडमी में उनका चयन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:मसूरी:तीसरे मंजिल से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों ने रात को होटल में की थी पार्टी

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार अभिषेक का परिवार भिलाई के खुर्सीपार जोन-2 में रहते है। पिता ऑटो चलाते थे, ऐसे में बचपन में वो स्कूल की फीस भी बड़ी मुश्किल से दे पाते थे। स्कूल जाने के लिए अभिषेक को घर से करीब पांच किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर तय करनी पड़ती थी। आपको बता दें कि अभिषेक के अफसर बनने से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। अभिषेक के पिता उमेश सिंह ने बताया कि वह बतौर सिपाही भारतीय सेना में भरती हुए, साथ ही अफसर बनने के लिए कड़ी मेहनत की। जब अभिषेक 5 साल के थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। अभिषेक की पत्नी मनीषा सिंह भी पति के अफसर बनने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। 12 दिसंबर का दिन उनके और अभिषेक के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। उसी दिन अभिषेक की मैरिज एनिवर्सरी भी थी, और इसी दिन वो भारतीय सेना में बतौर अफसर शामिल हुए। ऑफिसर बनने के बाद वो पठानकोट में अपनी सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़े:देर रात नैनीताल के ब्रिटिशकालीन मैलरोज कोठी में लगी भीषण आग, दो घंटे तक इलाके में अफरातफरी

यह भी पढ़े:अब एक आई डोनर चार लोगों की ज़िंदगी करेगा रोशन,एम्स ऋषिकेश के खाते में जुड़ी बड़ी सफलता

ADVERTISEMENTS Ad
To Top