Uttarakhand News

उत्तरकाशी में हिमस्खलन में दबे तीन लोग,बचाव दल रवाना

Ad

नई दिल्ली : बर्फबारी के चलते गोविंद पशु विहार क्षेत्र के अंतर्गत पुष्टहारा बुग्याला क्षेत्र में तीन भेड़पालक युवकों के लापता होने की खबर है । स्थानीय लोगों से मिली इस सूचना के आधार पर स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को पुष्टहारा बुग्याल भेजने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मोरी प्रखंड के ढाटमीर गांव निवासी राजपाल रावत ने बताया कि बीते दिनों गांव के कुछ ग्रामीणों की भेड़-बकरियां जंगल में खो गई थीं। इनकी खोज में गांव के कृतम सिंह, जगमोहन, रामध्यान, रूप सिंह और लायबर सिंह सोमवार को जंगल में भेड़-बकरियों को ढूंढते हुए पुष्टहारा बुग्याल तक चले गए थे।

इनमें से दो व्यक्ति तो सोमवार शाम को लौट आए, लेकिन कृतम सिंह, जगमोहन और रामध्यान वापस नहीं लौटे । मंगलवार को भारी बारिश एवं बर्फबारी के बीच ग्रामीणों ने इन तीनों युवकों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया |

ग्रामीणों ने बताया कि पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में सोमवार रात से ही भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में इन लापता युवकों के किसी आपदा में फसे होने का अंदेशा है। एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस एवं तहसील प्रशासन ने रेस्क्यू टीम पुष्टहारा बुग्याल भेजने का फैसला किया है |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top