Uttarakhand News

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा इतिहास रचेगी

CM Dhami tweeted about the phone call to him by PM Modi
Ad

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को हुए थे। नतीजे 70 विधानसभा सीट पर आएंगे। वहीं पिछले चुनावों में भाजपा ने 57 सीटे जीती थी तो वहीं कांग्रेस के खाते में 11 सीटे आई थी। इन चुनावों में मुकाबला पहले से ज्यादा कांटे का होने वाला है। ये चुनाव से पहले कई माध्यमों से देखा गया था। उत्तराखंड में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड का गठन 2000 में हुआ था और उसके बाद से राज्य में किसी भी दल ने लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बनाई है और भाजपा इसी मिथक को तोड़ने की बार-बार कर रही है। इसके अलावा उत्तराखंड में आजतक सीटिंग मुख्यमंत्री भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुए हैं। कांग्रेस पिछले चुनावों से अच्छा प्रदर्शन करेगी ये लगभग तय है।

कांग्रेस ने चुनाव में परिवर्तन की बात की थी और वह भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने से रोककर सत्ता हासिल करने का ख्वाब देख रही है। 10 मार्च को नतीजे ही बताएंगे की कौन किसे रोकता है और कौन मिथक तोड़ता है। वहीं चुनावों से पहले अब सर्वे एक्जिट पोल आना भी शुरू हो गया है।

आज तक एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं….यानी लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर भाजपा इतिहास रच सकती है।

  • भाजपा 36 से 46
  • कांग्रेस 20 से 30
  • बीएसपी 02 से 04
  • अन्‍य 02 से 05
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top