Sports News

उत्तराखंड के आयुष बडोनी ने IPL डेब्यू पर ही दिखाया दम, एक रात पहले नींद नहीं आई थी…

Ad

टिहरी: इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन शुरू हो चुका है। यह सीजन उत्तराखंड के लिए खास बनता जा रहा है। अब उत्तराखंड के मूल निवासी आयुष बडोनी ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार अर्धशतक जड़ कर दुनिया भर की सुर्ख़ियों को अपने नाम कर लिया है। लखनऊ टीम के कप्तान और भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने तो उनकी तुलना एबी डिविलियर्स से कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मूल रूप से टिहरी के सीमा क्षेत्र के रहने वाले आयुष बडोनी ने लखनऊ सुपरजाइंट्स की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ डेब्यू किया। यह मैच गुजरात की टीम ने 4 विकेट से जरूर जीत लिया। लेकिन लखनऊ की टीम से आयुष बडोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया। आयुष बडोनी ने बेहतरीन 50 लगाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

आयुष ने 41 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके व तीन छक्के निकले। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले आयुष लखनऊ की टीम से आईपीएल में डेब्यू जरूर कर रहे थे। लेकिन उनकी परिपक्वता देख कर ऐसा कतई नहीं कहा जा सकता। दरअसल मैच में एक वक्त ऐसा आया था जब टीम का स्कोर 29 रन पर 4 विकेट था। तब आयुष बडोनी ने दीपक हुड्डा के साथ पारी को संभाला।

लखनऊ की तरफ से प्रेस वार्ता में आए बडोनी ने बताया कि गौतम गंभीर और पूरे कोचिंग स्टाफ को प्रैक्टिस मैच में उनकी बल्लेबाजी पसंद आई थी। बता दें कि आयुष ने सीजन से पहले दो अभ्यास मैचों में 50 रन से ज्यादा की पारियां खेली थी। आयुष को एक रात पहले ये पता लग गया था कि वह मैच खेलने वाले हैं। ऐसे में वह रात भर सो नहीं पाए थे। बडोनी बताते हैं कि बल्ले से पहला चौका लगने के बाद दबाव कम हो गया था।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने आयुष की तुलना एबी डिविलियर्स से की है। उन्होंने आयुष को बेबी एबी बताया है। बता दें कि 22 साल के ऑल राउंडर आयुष बडोनी भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए भी सुर्खियां बंटोर चुके हैं। उन्होंने चार दिवसीय मैच में 9.3 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद 202 गेंद में 185 रन बनाए थे। 2018 अंडर 19 एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ बडोनी ने 28 गेंद में 52 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top