Nainital-Haldwani News

बाबा हैडाखान क्रिकेट क्लब ने जमाया विंटर कप पर कब्जा, जीत में चमके प्रभाकर नैनवाल

Ad

हल्द्वानी: एमआईटी कॉलेज लामाचौड़ हल्द्वानी में विंटर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला बाबा हैडाखान क्रिकेट क्लब और रुद्र लाइयन क्रिकेट क्लब रूद्रपुर के बीच खेला गया। इस मुकाबले को हैडाखान क्रिकेट क्लब ने जीता। रुद्रा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जवाब में बाबा हैड़ाखान क्लब ने 24 गेंद और 6 विकेट शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। फ़ाइनल मैच में मुख्य अथिति कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया रहे। उन्होंने ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए। वहीं विजेता टीम को 1 लाख और उप विजेता को 50 हज़ार रुपए की इनामी राशि दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

मैन ऑफ़ द मैच प्रभाकर नैनवाल
मैन ऑफ़ द सीरीज़ सौरभ रावत
बेस्ट बल्लेबाज कुशाग्र मेलकानी
बेस्ट गेंदबाज बनें राय सिंह

इस अवसर पर आयोजक विशाल सिंह भोजक, शैलेन्द्र सिंह दानू, राजा फ़र्शवाण, देवेंद्र धौनी, अनुज रावत, देव बिष्ट, नमन जोशी, तनुज चौराशिया, दर्पण बिष्ट, मनोज कुमार, हरेंद्र सिजवाली, गजेंद्र सम्मल, सतीश कुमार, अजय प्रसाद, मेज़र संधु, अक्षत पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top