Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में डॉक्टर ने नशे में किया ऑपरेशन ? डिलीवरी के बाद नवजात की मौत

Ad

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत होने के कारण गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने नशे की हालत में उपचार कर बड़ी लापरवाही की है। मौके पर झड़प होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। जांच फिलहाल जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बस अड्डा कॉलोनी गदरपुर निवासी फईम की गर्भवती पत्नी नगमा को दर्द होने पर शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। मगर रात में ऑपरेशन की बात सामने आई।

मामला रिस्की हो सकता था से परिजनों ने सहमति जताई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बिना कुछ बताए नवजात को आइसीयू ले गए। बाद में परिजनों को सूचित किया गया कि नवजात मृत पैदा हुआ है। उधर, नगमा के परिजनों का कहना है कि बच्चा स्वस्थ्य पैदा हुआ था शरीर पर चोट के निशान थे।

इसके बाद तो जैसे वहां भयंकर हंगामा हो गया और परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर नशे में था और उसकी लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की गई है।पुलिस ने मामला शांत कराया। सीओ पंतनगर तपेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top