Uttarakhand News

खटीमा की लक्ष्मी मेहता को मिला तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बड़ा रोल

Ad

Lakshmi mehta: Taarak mehta ka ooltah chashmah : उत्तराखंड की बटियां आज हर क्षेत्र में हुनर का लोहा मनवा रही हैं। राज्य के नाम सैकड़ों कामयाबी जुड़ी हुई है। यह कामयाबी राज्य की प्रतिभाओं के दम पर मिलती है, जो उत्तराखंड से बाहर निकलकर मायानगरी में अपनी प्रतिभा के दम पर अपना परचम लहराते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है खटीमा की लक्ष्मी मेहता ने, जिन्हें अब आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अभिनय करते हुए देख सकेंगे। ( Lakshmi mehta from khatima )

ADVERTISEMENTS Ad

इन बड़े शो में किया काम

बता दें कि सेना में सेवारत चकरपुर निवासी देव सिंह मेहता और चंद्रकला मेहता की बेटी लक्ष्मी को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था। लक्ष्मी ने इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन उन्हें अपनी सपनों की उड़ान भरनी थी, जिसके लिए वे चार साल पहले मुंबई पहुंच गई। लक्ष्मी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की। जिसके बाद उन्हें जीटीवी के भाग्यलक्ष्मी शो में काम करने का मौका मिला। और यहीं से इनकी अभिनय की यात्रा शुरू हुई। और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद लक्ष्मी ने स्टार भारत पर ‘अलबेला’ और दंगल टीवी के शो ‘पूर्णिमा’ में अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। ( Lakshmi mehta from khatima got big role in Taarak mehta ka ooltah chashmah show )

इस रोल को निभाएंगी लक्ष्मी

टीवी जगत का बहुचर्चित शो तारक मेहता का उल्ता चश्मा दर्शकों के बीच शुरुआत से काफी लोकप्रिय बना हुआ है। तारक मेहता 28 जुलाई 2008 को लॉन्च हुआ था। छोटे पर्दे के सबसे लंबे समय से चलने वाले टीवी शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक कई नए अतरंगी किरदार आए और कई छोड़कर चले गए। शो के लगभग हर किरदार ने दर्शकों में एक अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। शो में एक ऐसा किरदार है जो लोगों के बीच काफी फेमस हैं और वो है पत्रकार पोपटलाल। पोपटलाल सालों से अकेले हैं और अकसर अपने रिश्ते को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार तो उनका रिस्ता बनते-बनते टूट जाता है। लेकिन अब उनकी ज़िन्दगी में मधुबाला की एंट्री होने जा रही है। मधुबाला का किरदार खटीमा की लक्ष्मी निभाएंगी। ( Taarak mehta ka ooltah chashmah show )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top