Uttarakhand News

उत्तराखंड में एक से दो किलोवाट मीटर वाले AC नहीं चला पाएंगे, लो वॉल्टेज की परेशानी होगी दूर

Ad

Uttarakhand: Electricity: UPCL: इस बार गर्मी के साथ बिजली ने भी लोगों को खूब परेशान किया। लो वोल्टेज की वजह से करीब डेढ़ महीने गर्मी से राहत देने वाले उपकरण चल ही नहीं पाए। इसके अलावा बिजली कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान किया। ऊर्जा निगम की मानें तो लो वोल्टेज की परेशानी लोड बढ़ने की वजह से थी क्योंकि कई उपभोक्ताओं के मीटर का भार उपयोग से ज्यादा रहा। इसको ऐसे समझिए कि जैसे किसी उपभोक्ता के घर पर 2 किलोवाट भार का मीटर लगा है लेकिन इस्तेमाल इससे ज्यादा हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

लो वोल्टेज की परेशानी को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम अब कनेक्शन में बदलाव करने जा रहा है और घर में लगे उपकरणों के हिसाब से ही उपभोक्ता का बिल आएगा। इस बारे में ऊर्जा निगम के निदेशक ऑपरेशन मदन राम आर्य ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर मीटर रीडर कनेक्शन और मौजूदा लोड की जानकारी एकत्र करेंगे। बिजली कलेक्शन का लोड घर के उपकरणों के आधार पर निर्धारित होगा और बिल भी उसी के अनुसार आएगा। इसके लिए निगम ने प्रति किलो वाट उपकरणों की संख्या निर्धारित करते हुए लोड का नया प्लान भी जारी कर दिया है।

बिजली मीटर का लोड

एक से दो किलोवाट लाइट, पंखे, फ्रिज, टीवी।
तीन से चार किलोवाट लाइट, पंखे, फ्रिज, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, एक गीजर, एक एसी, मिक्सर।
पांच से आठ किलोवाट लाइट, पंखे, फ्रिज, मिक्सर, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, दो गीजर, दो एसी, एक इंडक्शन कुक टॉप, माइक्रोवेव।
आठ से दस किलोवाट लाइट, पंखे, फ्रिज, मिक्सर, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, तीन गीजर, तीन एसी, एक इंडक्शन कुक टॉप, माइक्रोवेव।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

उपभोक्ता वेबसाइट upcl.org से भी लोड बढ़ाने का आवेदन कर सकते हैं। प्ले स्टोर से यूपीसीएल के Consumerselfservice एप डाउनलोड कर भी आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top