Nainital-Haldwani News

गजब की दीवानगी, यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने इंदौर से भागकर हल्द्वानी पहुंचा 8वीं कक्षा का छात्र

Ad

Haldwani news: Youtuber: अकसर देखा गया है कि यूट्यूबरों से मिलने के लिए उनके फैंस सारी हदों को पार कर जाते हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां यूट्यूबर से मिलने की दीवानगी में एक किशोर इंदौर से हल्द्वानी भाग आया। किशोर से बातचीत के बाद यूट्यूबर ने टीपीनगर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। ( Teenager reached haldwani from indore to meet youtuber )

ADVERTISEMENTS Ad

रात 12 बजे यूट्यूबर के घर पहुंचा युवक

मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक 13 वर्षीय किशोर हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी का बहुत बड़ा फैन है। पुलिस के मुताबिक किशोर इंदौर से दिल्ली और फिर हल्द्वानी तक ट्रेन से पहुंचा। और रविवार रात करीब 12 बजे वह सौरभ के घर पहुंच गया। किशोर से बातचीत के बाद सौरभ ने टीपीनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से बातचीत कर परिजनों को सूचना दी। सोमवार शाम पांच बजे बच्चे की मां सीमा, नानी सुभद्रा और मौसा हल्द्वानी के लिए इंदौर से रवाना हुए। किशोर को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह आठवीं का छात्र है। उसकी मां राईस मिल में काम करती हैं। बड़ा भाई इंदौर सिटी बस में कंडक्टर है। यूट्यूबर से मिलने के लिए किशोर ने शहर के किराना दुकानों पर काम कर के रुपये इकट्ठे किए थे। इतना ही नही किशोर ने सात दिन पहले यू-ट्यूबर के नाम का टैटू भी अपने सीने पर बनवाया है।  कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि किशोर बाल कल्याण समिति के पास है। और मंगलवार को परिजन उसे अपने साथ वापस ले जाएंगे। ( Teenager reached haldwani from indore to meet youtuber Saurav joshi )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top