Chamoli News

चमोली जिले से खबर, मलबा गिरने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, 1200 यात्री फंसे

Ad

चमोली: चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। दरअसल हाईवे पर बिहरी के पास भारी मात्रा में मलबा गिर गया। जिस वजह से यहां आवाजाही बाधित हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा का संचालन सफल रुप से करने के लिए शासन प्रशासन ने कई सारी तैयारियां की हुई हैं। इस वक्त चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच चमोली जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां बदरीनाथ हाईवे पर मलबा गिरने के कारण कई यात्री रास्ते में फंस गए हैं।

बताया जा रहा है कि रास्ते में करीब 1200 यात्री फंसे हुए हैं। जो कि मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पुलिस बल अपनी कोशिशों में जुटा हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने इस दौरान यात्रियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी करवाई है। फिलहाल एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top