Bageshwar News

बागेश्वर के रोहित परिहार ने पर्स को बनाया महिलाओं का सुरक्षा कवच, देश के लिए जीता गोल्ड

Ad

Bageshwar Rohit Parihar: महिला सुरक्षा को लेकर भारत में लंबे वक्त से बात चल रही है। हालांकि कानून को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया लेकिन ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। मणिपुर में हुई घटना ने पूरे देश को झनझोर को रख दिया है। हर कोई मणिपुर की घटना को खुद से जोड़कर देख रहा है, क्या विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो सकता है… ये सच में सोचने वाली बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला का पर्स बना सुरक्षा कवच

वहीं महिला सुरक्षा को लेकर युवा चिंतित है, इस क्रम में उत्तराखंड बागेश्वर के रहने वाले रोहित परिहार कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। रोहित की उम्र 17 साल है। रोहित ने एक ऐसा पर्स बनाया है, जो परेशानी में महिलाओं के परिजनों को सूचना देगा। बस पर्स आपके पास होना चाहिए। बता दें कि रोहित बारहवीं कक्षा कॉमर्स के छात्र हैं और उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज व्यजूला गरुड़ में पढ़ रहे हैं।

पुलिस को भी सूचना देगा पर्स

रोहित ने इस पर्स को महिला सुरक्षा के लिए ही तैयार किया है। इसके अंदर स्पाई कैमरा, इमरजेंसी ऑटोमेटिक कॉलिंग, जीपीएस नेवीगेशन जैसे फीचर्स जोड़े हैं। महिलाओं का पर्स उनके लिए एक सुरक्षा कवच बन गया है। पर्स साथ लेकर जा सकती है। इसमें एक बटन लगा है। जहां भी महिला को असुरक्षित महसूस होगा, वह बटन को दबा सकती है, जिससे महिला के परिजनों और आस पास के पुलिस थानों में ऑटोमेटिक कॉल चली जाएगी।

देश के लिए रोहित ने जीता गोल्ड मेडल

रोहित के इस स्मार्ट डिवाइस पर्स को इंटरनेशनल वर्चुअल इनोवेशन प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है।इस प्रतियोगिता में रोहित ने पूरे देश का प्रतिनिधित्व किया था। मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के गरूड़ के रहने वाले रोहित परिहार ने भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत को प्रथम स्थान दिलाया है स्वर्ण पदक हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top