Bageshwar News

जिले में बाहर से आने वालों को 10 दिन का होम आइसोलेशन और 7 दिन का होम क्वारंटाइन नियम लागू

Ad

बागेश्वर: राज्य के केवल मैदानी जिले ही नहीं बल्कि पर्तवीय क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बागेश्वर में  कोरोना संक्रमण के बढते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद में आने वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन का नियम लागू कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ विभाग सहित संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं,जिसके लिए यह आवश्यक हैं कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन करने तथा उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें जाने व सभी का डाटा गूगल सीट के माध्यम से तैयार कियें जाने हेतु नोडल अधिकारी होम आइसोलेशन को निर्देश दियें।

डीएम ने नोडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गूगल सीट के माध्यम से होम आइसोलेशन किये जाने वाले व्यक्तियों का डाटा ठीक तरह से फीट किया जाय, जिसमें आने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, विकास खंड का नाम आदि का अनिवार्य रूप से अंकलन किया जाए। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहें व्यक्ति को कब एचआई किट उपलब्ध हुई एवं कब डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया हैं। इसका भलिभांती अंकन किया जाय ताकि होम आइसोलेशन में रह रहें व्यक्तियों की ठीक ढंग से निगरानी की जा सकें।

होम आइसोलेशन रह रहा व्यक्ति यदि संक्रमित हो जाता है, तो उसे 10 दिन तक होम आइसोलेशन में रखा जाय, तथा सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य रूप से किया जाय। उन्होने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ खराब होता हैं तो संबंधित क्षेत्र के एमओआरसी से संपर्क करते किया जाए। मरीज के परिलक्षित लक्षणों के आधार पर व डॉक्टर की सलाह के अनुसार उस व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर या कोविड चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा जाय।

उन्होने नोडल अधिकारी होम आइसोलेशन को निर्देश दियें कि होम आइसोलेशन में रह रहें लोगो से दूरभाष पर संपर्क करते हुए उनके स्वास्थ के संबंध में निरंतर जानकरी ली जाय। किसी व्यक्ति में किसी प्रकार के लक्षण होने पर उसे नजदीकी चिकित्सालय में परीक्षण हेतु पहुंचाया जाय। उन्होने नोडल अधिकारी बीआरटी एवं सीआटी को निर्देश दियें कि वे भी कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेशन मे रह रहें लोंगो की भी जानकारी लेते रहें ।

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन बडी सजगता से करें। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि जनपद में बढते कोरोना संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए कोविड चिकित्सालय व बानयें गयें कोविड केयर सेंटरों में किसी भी तरह से ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए वे निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top