Bageshwar News

बागेश्वर की सोनिया पांडे का दिल्ली में कमाल, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बागेश्वर: खेल के मैदान से उत्तराखंड के लिए शानदार खबर सामने आई है। दिल्ली में उत्तराखंड की बेटी ने नाम रौशन किया है। वैसे भी बेटियां अब खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। वो प्रदेश की अन्य बेटियों को भी खेल में अपना भविष्य सवारने के लिए प्रेरणा दे रही हैं। मूल रूप से बागेश्वर जिले के बिलौना वार्ड निवासी सोनिया पांडे ने अंडर-19 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली में हुआ था।

उत्तराखंड से हरियाणा शिफ्ट हुआ परिवार

जानकारी के मुताबिक, सोनिया पिछले दो साल से मार्शल आर्ट सीख रही है। कक्षा 10 की छात्रा सोनिया को वर्ष 2022 में हरियाणा टीन से इंटर स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला था। सोनिया के पिता शेखर चंद्र पांडे हरियाणा के पंचकूला मे नौकरी करते हैं। उनकी मां का नाम नीमा पांडे है, जो हाउस वाइफ हैं। सोनिया का परिवार कई वर्षों पहले हरियाणा शिफ्ट हो गया था। हालांकि सोनिया से गांव से भी शिक्षा हासिल की है। सोनिया के दादाजी बाला दत्त पांडे भारतीय सेना से रिटायर हैं।

दिल्ली में जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली में आयोजित अंडर-19 प्रतियोगिता का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक हुआ था। सोनिया के करियर में ये पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। सोनिया की छोटी बहन नेहा पांडे भी जूडो खिलाड़ी है। सोनिया का रुझान खेल के अलावा सिविल सर्विसेज में भी है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर सम्मानित कर चुके हैं। फिलहाल सोनिया को मार्शल आर्ट कोर्ट काफी रास आ रहा है। उनकी कामयाबी ने गांव वालों को खुशी से झूमने का मौका दिया हैं। उनके परिवार को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

To Top