Sports News

दलीप ट्रॉफी में बागेश्वर के दीपक धपोला का चयन, उत्तराखंड के पहले क्रिकेटर बने

Ad

देहरादून: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन टीमन ने साल 2022-2023 सीजन के लिए तेज गेंदबाज दीपक धपोला को टीम में जगह दी है। इसके अलावा स्पिनर मयंक मिश्रा और बल्लेबाज कुनाल चंदेला को बतौर स्टेंड बाय खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है। जबकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आशीष जैदी को हेड कोच और पीयूष रघुवंशी को बतौर वीडियो एनेलिस्ट टीम के साथ जोड़ा है।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसांई ने इस संबंध में जानकारी दी है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दलीप ट्रॉफी (आठ से 25 सितंबर) छह क्षेत्रों (उत्तर, दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर) के बीच नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। बीसीसीआई पिछले कुछ सत्र से दलीप ट्रॉफी को क्षेत्रीय आधार पर कराने की जगह इंडिया ‘रेड, ब्लू और ग्रीन’ टीमों के साथ करा रहा था। क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी के साथ इसमें मौजूद पांच क्षेत्रों (टीमों) के साथ पूर्वोत्तर का एक अतिरिक्त क्षेत्र शामिल होगा। आगे पढ़ें…

बात क्रिकेट एसोशएशन ऑफ उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला की करें तो वह साल 2018 में सुर्खियों में आए थे। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टॉप विकेट हासिल करने वाले गेंजबाजों की सूची में शामिल थे। आगे पढ़ें…

उन्होंने साल 2018-2019 सीजन में खेले गए 8 मुकाबले कुल 45 विकेट अपने नाम किए थे लेकिन अगले सीजन दीपक चोट की वजह से बाहर रहे लेकिन साल 2021-2022 सीज़न में बागेश्वर से ताल्लुख रखने वाले इस तेज गेंदबाज ने फिर पुराना प्रदर्शन दोहराया। दीपक धपोला ने 4 मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दीपक धपोला उत्तराखंड के लिए 8 वनडे मैच भी खेल चुके हैं और उन्होंने 14 विकेट झटके हैं।

बता दें कि यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड का कोई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में शिरकत करेगा। दीपक ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं दीपक उत्तराखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top