Bageshwar News

बागेश्वर के यश शाह का सैनिक स्कूल में चयन

Ad

बागेश्वर:यश शाह ने अपने परिश्रम और प्रतिभा के दम पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। यश ने कुल 300 अंकों में से अभूतपूर्व 257 अंक अर्जित किए हैं, जो उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ADVERTISEMENTS Ad

यश शाह, जो कि आलोक शाह और कल्पना शाह के सुपुत्र हैं, ने न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। उनके पिता श्री आलोक शाह बागेश्वर में ‘मिलन रेस्टोरेंट’ संचालित करते हैं, जबकि माता श्रीमती कल्पना शाह पूर्व में सैनिक स्कूल बागेश्वर में अध्यापिका रही हैं। यश की यह उपलब्धि उनके माता-पिता के संस्कारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।

बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। घर-परिवार से लेकर आस-पड़ोस तक, हर कोई यश की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने यश और उनके माता-पिता को बधाइयों का तांता लगा दिया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यश शाह की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं और कठिन परिश्रम से किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top