Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में साफ सफाई के लिए नगर निगम का स्पेशल प्लान, फील्ड पर उतरेगी “बैंणी सेना”

Ad

हल्द्वानी: शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, डोर टू डोर कलेक्शन के साथ ही रेवेन्यू मॉडल को और सुदृढ़ करने हेतु हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम ने खास प्लान बनाया है। प्लान से अच्छा है कि इसे सेना बुलाया जाए। जी हां, नगर निगम “बैणी सेना” को फील्ड में उतारने जा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बैणी सेना को एक साल के लिए यूजर चार्ज एकत्रित करने हेतु अधिकृत किया है। जिसमें स्वयं सहायता समूह बैणी सेना को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिमा वार्ड से एकत्रित यूजर चार्ज का 25% धनराशि दी जाएगी। जो स्वयं सहायता समूह के खाते में हस्तांतरित होगी। इसके अलावा निम्नलिखित कार्य सेना द्वारा किए जाएंगे।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी
सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करना
पॉलीथिन का उपयोग बंद कराना
यत्र तत्र फैली हुई पॉलिथीन को एकत्र कराकर वार्ड में कहीं भी डंप पड़े कूड़े की सूचना उपलब्ध कराना
नगर निगम हल्द्वानी द्वारा संचालित वाहनों के माध्यम से कूड़े का निस्तारण कराना
आवंटित वार्ड में स्थित विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ वार्ड में स्वच्छता कार्यक्रम पॉलिथीन के उपयोग न करना
सोर्से सेग्रीगेशन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम संचालन करना
विद्यालय में स्वच्छता पॉलिथीन उन्मूलन हेतु जागरूक करने का काम

साथ ही सेना द्वारा आवंटित वार्ड में नगर निगम द्वारा नियुक्त स्वच्छता समितियों, कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण कर मूल्यांकन करना भी शामिल है तथा मूल्यांकन के रिपोर्ट प्रोजेक्ट मैनेजर के माध्यम से प्रत्येक 15 दिन में नगर आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे। 31 अक्टूबर को निगम द्वारा इसे लॉन्च किया जाएगा और एक नवंबर से फील्ड वर्क शुरू होगा।

नगर आयुक्त व पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेना आने वाले समय में नगर निगम की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही राज्य के लिए रोल मॉडल बनने का कार्य भी करेगी। मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला 31 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे इसकी शुरुआत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top