Uttarakhand News

जब अल्मोड़ा के इस स्कूल में बच्चों ने मनाया मातृ दिवस तो भावुक हो उठी इज्जा

Ad

अल्मोड़ा: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला धौलादेवी अल्मोड़ा मे बच्चों ने मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैसे तो माँ के गुणगान के लिये तो युग भी कम है फिर एक दिन की कोई बिसात ही नही। 13 मई को रविवार होने के कारण शनिवार 12 मई को बच्चों ने यह कार्यक्रम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बच्चों ने अपनी अपनी माताओं के लिए शुभकामनाएं पत्र (greeting cards) का निर्माण किया और माँ पर अपने अपने विचार लिखे(essay writing compitition).

बच्चों की माताओं को सम्मानित करते हुए उनके पाल्यो द्वारा उन्हें ग्रीटिंग कार्ड प्रदान किये गए ,तदुपरांत माताओं हेतु #म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया। अंत मे विजेता माता को पुनः सम्मानित किया और जीत का #ताज पहनाया गया और उनके पाल्यो हेतु #पुरस्कार दिया गया । अध्यापक श्री भास्कर जोशी ने बताया कि बच्चो को नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए हम विद्यालय मे सभी #महापुरूषों की जयंती इत्यादि मानते रहते है , इसी क्रम मे यह कार्यक्रम किया गया।
बच्चे को विचारशक्ति के विकास के #मौके देना की बच्चें इन कार्यक्रमों मे अपने मन मे छुपी बातों को व्यक्त कर सकें , कुछ सोच सके और राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा बच्चों को अपनी मां का योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिसने हमें जन्म दिया हमें इस काबिल बनाया कि आज हमें लोग हमारे काम से जानते वो मां के योगदान के कारण ही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top