Regional News

वार्ड-7 की दिक्कतों का प्राथमिकता से होगा समाधान: भाजपा नगर पंचायत प्रत्याशी बिमला सजवाण

Ad

बनबसा: इन दिनों निकाय चुनाव की हलचल से पूरे राज्य चुनावी शोर गूंज रहा है। अपने 5 साल के होम वर्क को जानने के लिए प्रत्याशी जनसपंर्क कर रहे हैं। बनबसा नगर पंचायत से भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बिमला सजवाण ने वार्ड नंबर 7 में जनसपंर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बिमला सजवाण को क्षेत्र की दिक्कतों से रूबरू करवाया। लोगों ने बताया कि लंबे समय से पेयजल और टूटी सड़कों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी की लेकिन सिवाय कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ भी नहीं मिला।

प्राथमिकता से होगा समस्या का समाधान

इस दौरान विमला सजवाण ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में है। विमला सजवाण ने बताया कि लोगों का विश्वास ही उनकी ताकत है। जनता के भरोसे को कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास में पूरी ताकत झौंक देंगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 7 की बस्तियों में सफाई और नालियों की निकासी ना होने के साथ ही सीवर लाइन की कमी का समाधान किया जाएगा। सभी बुनियादी जरूरतों का समाधान को जनता से विचार विमर्श करके तुरंत समाधान किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने  विमला सजवाण के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top