Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ढाई साल पहले हुई थी दूसरी शादी

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में एक चावल व्यापारी ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की ये वारदात शनिवार शाम साढ़े आठ बजे के आसपास की है। महिला की भी दूसरी शादी थी। ढाई साल पहले उसने आरोपी से शादी की थी। पहली शादी से उससे 4 बच्चे है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है। यूनुस भी पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। पिछले छह माह से यूनुस और सीमा चैनल गेट इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

शनिवार को जब सीमा घर में अकेली थी तो इस दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि यूनुस ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीमा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस लगाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top