Dehradun News

उत्तराखंड पुलिस को मिली सफलता,पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Ad

देहरादून: बाहर से आकर उत्तराखंड में रह रहे लोगों को पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। इस कड़ी में ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो पिछले 11 सालों से शहर में पहचान छिपाकर रह रही थी। पुलिस ने महिला के पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं जो फर्जी है। पुलिस ने 471/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी, धारा 14 विदेशी अधिनियम व धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने सभी मकानमालिकों से अपील की है कि वह किरायेदार का पुलिस वैरिफिरेशन जरूर कराए। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ओवरस्टे कर रहे विदेशी नागरिकों की खोजबीन करने और उनके संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस ने यहां अवैध रूप से रह रहे लोगों की खोजबीन करने के लिए विशेष अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top