Jobs

बैंक में नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट और मैनेजर के पद पर निकली भर्ती

Ad

Rajasthan Banking job:- ग्रेजुएट्स युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ने दिया सुनहरा मौका। राज्य सरकार भर्ती बोर्ड की तरफ से बैंकिंग असिस्टेंट, सीनियर मैनेजर के पदों के आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 18 अक्टूबर 2023 से 17 नवंबर 2023 तक रखी गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन फार्म के लिए राजस्थान राज्य के निवासी SC,ST,EWS, नॉन क्रीमी लेयर बीसी,EWS के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क और अन्य राज्यों BC,SC,ST,EWS को 600 रुपये का भुगतान देना होगा। एप्लीकेशन फीस का पेमेंट ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वैकेंसी डिटेल्स

  1. बैंकिंग असिस्टेंट-540 पद
  2. मैनेजर-89 पद
  3. सीनियर मैनेजर-1 पद
  4. कंप्यूटर प्रोग्रामर-5 पद

एग्जाम पैटर्न
राजस्थान सरकारी भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गई बैंकिंग असिस्टेंट, सीनियर मैनेजर और कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑनलाइन माध्यम से दी जाने वाली इस परीक्षा में इंग्लिश सब्जेक्ट्स से 30 सवाल, Numerical Ability से 40 सवाल, रीजनिंग से 40 सवाल, जनरल नॉलेज राजस्थान स्बजेक्ट से 40 सवाल और प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स से 50 सवाल होंगे। कुल 200 सवाल होंगे के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top