Almora News

अल्मोड़ा से बुरी खबर, नदी में कार गिरने से चार बरातियों की मौत

Ad

अल्मोड़ा: किसी ने बड़ा खूब कहा है कि जब खुशियां हो तो उन्हें जी लेना चाहिए। क्योंकि खुशियां कब दुख में तब्दील हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। अल्मोड़ा में एक शादी की खुशियां दुखों में तब बदल गई जब एक बारात में शामिल कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार की सुबह एक बरात बेरीनाग से काफलीगैर बागेश्वर लौट रही थी। इसी दौरान भैंसियाछाना ब्लॉक के जमराड़ी बखरिया में बारातियों से भरी वार (यूके 18 एच 6578) नौगांव के पास बिनसर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल भेजा।

हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ग्रामीणों की माने तो मृतकों में दो महिला जबकि दो पुरुष हैं। एसडीम गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी और बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top