Bageshwar News

विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार उपचुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल, BJP ने किया कटाक्ष

Ad

बागेश्वर: भाजपा ने आप पार्टी के बसंत कुमार को कांग्रेसी बनाने पर कटाक्ष किया कि कोई कांग्रेसी चुनाव लडने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उन्हें उम्मीदवार आयात करना पड़ रहा है । जिससे स्पष्ट है कि वे अपनी स्थिति को लेकर असमंजस मे हैं। जनता देख रही है कि कांग्रेसी गठबंधन ने एक दूसरे को ठगना शुरू कर दिया है, अब चुनाव में जनता को ठगने की तैयारी है ।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बागेश्वर से पिछले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार रहे बसंत कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है । क्योंकि सच्चाई यही है कि लंबी खोजबीन के बाद भी कोई कांग्रेसी नेता स्वर्गीय चंदन राम दास के क्षेत्रीय विकास में अविस्मरणीय योगदान को नकारने की हिम्मत नही जुटा पाया । जब वहां के उनके अधिकांश बड़े नेता लंबे समय से राजनैतिक वनवास झेल रहे है। वह सभी जानते हैं कि बागेश्वर की जनता का विश्वास और भावनाएं अपने लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राम दास के साथ आज भी हैं । उनके द्वारा जीवनपर्यंत किए गए लोक कल्याण के कार्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है । हालात ये है कि भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करने के लिए भी उन्हें दूसरी पार्टियों से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है ।

चौहान ने तंज किया, वह पहले से ही जानते हैं विपक्ष का I.N.D.I.A. गठबंधन, ठगबंधन है । पहले ये सभी पार्टियां एक दूसरे को ठगने वाली हैं और फिर चुनावों में जनता को ठगने का प्रयास करेंगी । जिसकी शुरुआत कांग्रेस ने उत्तराखंड से कर दी है और ठगबंधन की अपनी सहयोगी पार्टी आम आदमी पार्टी के नेता को पार्टी में शामिल किया है । उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता भी यह बखूबी देख रही है कि कांग्रेस अब उनको ठगने आ रही है । अब तक प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही विकास योजनाएं स्वर्गीय राम दास के नेतृत्व में बागेश्वर विधानसभा के गांव गांव तक पहुंचाई जा रही थी । उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आगे भी विकास की यह प्रक्रिया निरंतर सुचारू रहे इसके लिए जनता डबल इंजन की सरकार के पक्ष में मतदान करेगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top