Viral

‘बसपन का प्यार’ गाने से VIRAL हुए सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट…घंटों बाद भी हालत बेहद गंभीर

'बसपन का प्यार' गाने से VIRAL हुए सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट...घंटों बाद भी हालत बेहद गंभीर

नई दिल्ली: हाल ही में वायरल हुए “बसपन का प्यार” बॉय सहदेव दिर्दो एक भयानक सड़क हादसे के शिकार हो गए। मंगलवार को वह शबरी नगर में हादसे की चपेट में आए। जानकारी के अनुसार सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुरे सोशल मीडिया में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी सहदेव दिर्दो अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। बाइक पर तीन लोग बैठे थे। जिनमें सहदेव सबसे पीछे बैठे हुए थे। जब बाइक शबरी नगर के पास पहुंची तो स्लिप हो गई। अनियंत्रित होने की वजह से सभी गिर गए। इस हादसे में सहदेव को गंभीर रूप से चोट आई हैं।

हालांकि बाइक सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। गौरतलब है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जगदलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सहदेव के सिर पर 4 टांके लगे हैं। सूचना मिलने के बाद सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

आपको याद होगा कि हाल ही में सहदेव दिर्दो का गाना बचपन का प्यार कितना वायरल हुआ था। इसे लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा था। सहदेव रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के सीएम के साथ भी देखा गया। सहदेव की पॉपुलारिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी। उनके वायरल होने के बाद रैपर बादशाह ने भी उनके साथ बचपन का प्यार गाना गया था। जिसे काफी फ्यूज मिले थे। बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद रैपर बादशाह ने भी ट्वीट कर कहा है कि मैं सहदेव और परिवार के साथ हूं।

To Top