Jobs

युवाओं के लिए शानदार मौका, BECIL में बंपर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Ad

Jobs news: BECIL Jobs: सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट, डीईओ, एमटीएस, ड्राइवर, रेडियोग्राफर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2024 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में BECIL की ऑफिशियल वेबसाइट www.becil.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ( BECIL recruitment 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad

इन पदों पर निकली भर्ती

टेक्निकल असिस्टेंट ईएनटी 02, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट 13, एमटीएस 145, डीईओ 100, पीसीएम 02, ईएमटी 13, ड्राइवर 02, एमएलटी 08, पीसीसी 07, रेडियोग्राफर 32, लैब अटेंडेंट 03, टेक्नॉलॉजिस्ट 37, रिसर्च असिस्टेंट 03, डेवलपर 01, असिस्टेंट डाइटिशियन 08, फेलबोटोमिस्ट 08, ओपथेलमिक टेक्निशियन 05, फार्मसिस्ट 15, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर 01, जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर 01 पदों पर भर्ती निकली हैं। इन सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता 10वीं से लेकर 12वीं/ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/सर्टिफिकेट/डिप्लोमा आदि मांगी गई है। ( BECIL recruitment jobs 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top