Uttarakhand News

देहरादून के तीन प्राइवेट हॉस्पिटल में मिलेगा गोल्डन कार्ड का लाभ

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड के माध्यम से नियमित रूप से इलाज की सेवाएं दी जा रही हैं। इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

डॉ. कुमार ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के हर पात्र नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है और राज्य सरकार इस योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि उत्तराखंड के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सके।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निर्धन और जरूरतमंद लोगों तक आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा आसानी से पहुंचे — इसी संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top