Sports News

अंडर-19 में हल्द्वानी के आरुष की शानदार गेंदबाजी लेकिन बल्लेबाजों ने डुबोई उत्तराखंड की लुटिया

Ad

हल्द्वानी: वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तराखंड अंडर-19 टीम को बंगाल में 69 रनों से हराया। एक बार फिर उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने निराश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने केवल 166 रनों पर सिमट गई थी। उत्तराखंड की ओर से हल्द्वानी के आरुष मेलकानी ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं शास्वत डंगवाल ने 3 विकेट चटकाए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य छोटा था और उत्तराखंड को भी जीत की उम्मीद थी लेकिन खराब बल्लेबाजी ने एक बार फिर सभी को निराश किया। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक स्कोर 17 रन रहा जो शास्वत डंगवाल ने बनाए। इसके अलावा कप्तान इशाग्र जगोरी 16 और रोहन भंडारी ने 11 रन बनाए। उत्तराखंड की पूरी टीम 22.5 ओवर में केवल 80 रन बना सकी। बंगाल की ओर से रवि कुमार और अमृत राज उपाध्याय ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तराखंड की चौथी यह हार है। इस मुकाबले में बारिश ने भी खलल डाला और वीजेडी नियम के तहत उत्तराखंड को 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top