Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में देवर के साथ भागी भाभी, जेवर और नकदी भी ले उड़ी, खोजता रह गया पति

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भाभी अपने 10 साल छोटे देवर संग फरार हो गई। महिला घर से फरार होने से पहले जेवर, नकदी और अपनी तीन साल की बेटी को भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी को ढूंढ खोज की गुहार लगाई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। ( Haldwani news updates )

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल पर करते थे बातें

बता दें कि दमुवाढूंगा में युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। युवक डेढ़ महीने पहले अपने भाई उम्र 18 साल को काम के लिए हल्द्वानी बुलाया था। युवक ने उसे काम पर लगाया और अपने पड़ोस में ही कमरा किराए पर दिला दिया। इसी बीच उसके भाई और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। और दोनों मोबाइल पर काफी देर तक बातें करते थे। इस बारे में युवक को तब पता चला जब उसके बच्चों ने उसे इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों के बीच में झगड़ा होने लगा। गुस्से में पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया। ( Bhabhi ran away with Devar in haldwani )

नकदी, जेवर और बेटी को लेकर भागी

कुछ दिन बाद महिला घर से नकदी, जेवर और 3 साल की बेटी को लेकर भाग गई। पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। और उसकी तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top