Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में सात महीने पहले घोषित हुई भैयादूज की छुट्टी

Ad

नैनीताल: जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी ने स्थानीय त्योहारों को लेकर जिले में छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिले में होली के पर्व यानी 19 मार्च 2022 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा भैयादूज के लिए सात महीने पहले ही अवकाश घोषित हो गया है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को भैया दूज के पक्ष पर अवकाश घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम के द्वारा जारी इन आदेशों में कहा गया है कि कोषागार बैंक उप कोषागार को छोड़कर नैनीताल जनपद के सभी कार्यालय संस्थानों में अवकाश घोषित रहेगा। गौरतलब है कि होली के पर्व के लिए पूरे जिले में माहौल खुशनुमा बना हुआ है। होली के पर्व को लेकर लगातार बाजारों में रौनक बढ़ रही है। लोग बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी खरीदने आ रहे हैं। महिलाएं अपने अपने घर में कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top