Nainital-Haldwani News

भावेश रावत की शानदार पारी, डीके स्पोर्ट्स अकैडमी को मिली बड़ी जीत

Ad

हल्द्वानी:पीलीकोठी स्थित डीके स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले जा रहे वीर शहीद हरक सिंह मेमोरियल अंडर 13 टूर्नामेंट में डीके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 165 रनों की बड़ी जीत मिली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में VSHS टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया डीके क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए डीके क्रिकेट क्लब की ओर से भावेश रावत ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ईशान जोशी ने नाबाद 65 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी VSHS टीम केवल 89 रनों पर ऑल आउट हो गई। डीके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की ओर से धैर्य हरबोला ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ओम और अनामय पांडे को दो विकेट मिले। डीके स्पोर्ट्स के लिए शानदार 88 रनों की पारी खेलने वाले भावेश रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top