Nainital-Haldwani News

धामी CM बने तो भीमताल से लड़ सकते हैं चुनाव, सीट छोड़ने को तैयार राम सिंह कैड़ा!

भीमताल: प्रदेश में हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। बीजेपी के एक और विधायक ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के दावे का सपोर्ट किया है। अबू भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी अपनी सीट छोड़ने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद भीमताल से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीमताल विधायक राम सह कैड़ा ने खटीमा से मुख्यमंत्री की हार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर धामी सीएम बनते हैं तो वह भी अपनी सीट तत्काल छोड़ने को तैयार हैं। ये भी खबरें आई थीं कि इससे पहले 6 और विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के सपोर्ट में बयान दिया था। इन विधायकों में कैलाश गहतोड़ी, मोहन सिंह मेहरा, उमेश कुमार शर्मा, प्रदीप बत्रा, सुरेश गढ़िया आदि विधायक शामिल हैं।

बता दें कि खटीमा से दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को भारतीय जनता पार्टी ने जुलाई 2021 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन इस बार धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने पराजित किया है। धोनी की हार के बाद ही प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन अब भी पुष्कर सिंह धामी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है।

To Top