Nainital-Haldwani News

कुछ देर पहले खुल गया है भीमताल- पदमपुरी मार्ग,आसानी से हल्द्वानी पहुंच सकते हैं आप

Ad

हल्द्वानी: बारिश थमने के बाद रेस्क्यू जारी है। नैनीताल पुलिस जिले में प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। वहीं अभी भी लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा मार्गों को भी लगातार खोला जा रहा है। कुछ देर पहले नैनीताल पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि भीमताल से पदमपुरी का मार्ग खोल दिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को सूचना दी और लिखा कि भीमताल से पदमपुरी मार्ग खोल दिया गया है उक्त मार्ग से जाने वाले यात्री/वाहन अपने गंतव्य स्थान को जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में अब तक खुल चुके हैं ये मार्ग

1- हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते लमगड़ा शहर फाटक मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थाना को जा सकते है।

2- कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है

3- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

4- भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं

5- गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।

6- नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।

7- रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।

8- रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते यात्रा कर सकते हैं।

9- भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।

10- हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।

11- नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।

#जनपद_नैनीताल_के_क्षतिग्रस्त_मार्ग

1- हल्द्वानी से चोरगलिया, सितारगंज मार्ग गौला पुल की एप्रेचिंग साइड का बडा हिस्सा गोला में बहने से अवरूद्ध है।

2- खैरना से बेतालघाट मार्ग अवरूद्व है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top