Nainital-Haldwani News

भीमताल कार बर्निग, पत्नी और दोस्त के खिलाफ अवतार सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज

Ad



हल्द्वानी: भीमताल-हल्द्वानी मार्ग ( सलड़ी) के पास जली कार (यूके06-एएफ-8111) में मिले कंकाल के मामले में सोमवार की रात नया मोड़ आ गया। इस केस में पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अवतार सिंह के परिवार ने भीमताल में दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।सोमवार को अवतार सिंह के पिता गुलजार सिंह और उसके बडे़ भाई जगतार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। दोनों ने तहरीर में कहा है कि उनकी बहू नीलम ने अपने साथी मनीष मिश्रा के साथ मिलकर साजिश के तहत अवतार की हत्या कर दी है। उसका शव जला दिया है। भीमताल पुलिस ने पत्नी नीलम और उसके साथी मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवतार सिंह के परिवार को पुलिस को बताया कि मनीष और नीलम की दोस्ती अवतार सिंह को पसंद नहीं थी, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटा दिया है। इस कारण से दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। सोमवार को सामने आए इस क्लू के बाद पुलिस मनीष की तलाश कर रही है। उसके मिलने से केस का खुलासा जल्द हो सकता है। पुलिस टीम रुद्रपुर में डेरा डालकर उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस इस हत्याकांड को शुरू से प्रेम प्रसंग से जोड़ रही थी। अंदरखाने टीम भी इसी लाइन पर काम कर रही थी। अब फरार युवक के पकड़े जाने पर खुलासा होगा कि मर्डर में कितने लोग शामिल थे। बता दें कि 16 मई को नीलम अपने पति अवतार सिंह के हल्द्वानी इलाज के लिए आई थी। उसने पुलिस को बताया है कि अवतार उसे हल्द्वानी छोड़कर अपना पहाड़ की ओर निकल पड़ा। उसके बाद रात बजे पुलिस को अवतार सिंह कार सलड़ी में जली हुई मिली जिसमें एक कंकाल था। पोस्टमार्टम के बाद ये सामने आ गया है कि कंकाल पुरुष का था।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव नहीं लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top