Nainital-Haldwani News

भीमताल हत्याकांड का खुलासा: पत्नी के अवैध संबंध के चलते मारा गया अवतार सिंह

Ad



हल्द्वानी: अवतार सिंह हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। अवतार सिंह की हत्या उसकी पत्नी नीलम, दोस्त मनीष मिश्रा और अजय यादव ने की। नीलम के मनीष मिश्रा के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण से उन्होंने अवतार को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। 16 मई को नीलम को डॉक्टर को दिखाने के बहाने शामिया हाउसिंग सोसाइटी रुद्रपुर से हल्द्वानी अपनी कार से आये । मनीष व अजय मोटर साइकिल से आये ।

ADVERTISEMENTS Ad

 

इससे पहले नीलम ने अवतार सिंह को मनीष द्वारा दी गयी नींद की गोलियों को ग्लूकॉनडी में मिलाकर पिला दिया। हल्द्वानी में रहने के दौरान नीलम डॉक्टर नीलाम्बर भट्ट व डॉक्टर त्रिपाठी के क्लीनिक में भी गई। उसने घटना के बाद पुलिस को बताया था कि अवतार सिंह उसे हल्द्वानी छोड़कर पहाड़ की ओर खुद गए थे।

इसके बाद मनीष व अजय द्वारा अवतार सिंह को कार से सलडी के पास लेजाकर वहां पर गमछे से उसका गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी सोने की चेन और अंगूठी उतार कर आपस में बांट ली और अपने साथ लाए पैट्रोल अवतार सिंह व कार के अन्दर छिडककर उसमे आग लगा दी और पुलिस को चकमा देने की कोशिश के तहत नीलम अगले दिन रुद्रपुर पुलिस के पास अपने पति की गुमशुदगी लिखाने भी गयी । आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले पूरे हाईवे की रैकी की थी। इस हत्याकांड में शामिल आरोपी अजय यादव फरार है,जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गयी है ।

पत्नी पर शक और गिरफ्तारी

सोमवार को अवतार सिंह के पिता और भाई ने भीमताल थाने में मनीष और पत्नी नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग के नजरिए से इस केस की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया और मामले की पूछताछ की। अवतार सिंह मूलरूप से अम्बाला हरियाणा का निवासी थे और रुद्रपुर में कम्पनियों में लेबर उपलब्ध कराने का काम करते हैं। मनीष से उनकी दोस्ती थी और उसके घर आना जाना था। इसी बीच मनीष और नीलम की नजदीकियां बढ़ गई और इस बारे में अवतार सिंह को पता चल गया था।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top