Nainital-Haldwani News

पुलिस ने लगा लिया पता, इस शख्स की थी भीमताल मार्ग पर जलने वाली कार

Ad

हल्द्वानी: बीती रात हल्द्वानी-भीमताल हाइवे में कार में आग लगने और उसमें शव मिलने वाली घटना ने सनसनी मचा दी है। इस मामले में पुलिस को अहम जानकारियां मिली है। कार का नंबर यूके 06 एएफ-8111 है। कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह  की है। पुलिस को कार के मालिक के नाम का क्लू कार में मिले कुछ जले कागजों से मिला। इसके बाद काठगोदाम पुलिस ने अवतार की सिंह पत्नी से संपर्क किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अवतार की सिंह पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अतवार सिंह उसे हॉस्पिटल में दिखाने के लिए हल्द्वानी आए थे। उन्होंने पहाड़ की ओर जाने की बात कहकर नीलम को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद वह बस द्वारा रुद्रपुर चली गई। फिलहाल अवतार सिंह का नंबर बंद आ रहा है। पुलिस को शक है कि यह शव अवतार सिंह का हो सकता है लेकिन वो रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगा। अवतार सिंह की 13 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। घटना के बाद घर पर कोहराम मचा हुआ है। अवतार सिंह रुद्रपुर के उद्योगों में मैन पावर सप्लाई का काम करता था। इस बारे में जानकारी काठगोदाम पुलिस एसओ कमाल हसन ने दी।

यह है पूरी घटना

गुरुवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की हल्द्वानी भीमताल मार्ग निकट सलड़ी में एक कार जल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एसएसपी सुनील कुमार मीणा और सीओ आरएम नबियाल ने मौके पर पहुंचे। दमखल की गाड़ी को भी बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया।

कार पूरी तरह से जल गई थी और हैरानी तब हुई जब इसके अंदर एक शव मिला। शव ड्राइवर की बगल वाली सीट पर था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। प्रथम दृष्टि से इस मामले को हत्या के रूप मे देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है और रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top