Nainital-Haldwani News

भीमताल में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, किसानों को हुई खुशी

Ad

हल्द्वानीः इस वक्त उत्तराखंड का मौसम सबसे खुशनुमा हो रहा है । जिसमें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मौसम और उत्तराखंड को ओर सुंन्दर प्रदर्शित कर दिया है। उत्तराखंड की बात हो और नैनीताल सरोवर नगरी की बात ना हो ऐसा शायद ही हो सकता है । सरोवरनगरी का मौसम हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्शित करता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहाँ सुबह तेज धुप देखी जा रही थी तो वहीं शाम को मौसम ने अलग ही करवट ली ज्समें शाम को हल्की बूंदाबादी के साथ बर्फबारी भी देखी गई । जिसका लुफ्त उठाने हर कोई नैनीताल आ रहा है। पर शाम को एक घंटे की बर्फबारी ने सरोवर नगरी की दिनचर्या भी काफी प्रभावित करी है । जिस के कारण वाहनों की गति रूकने से मौसम का अंदाजा लगाया जा सकता है ।मौसम विभाग की माने तो सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 13, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम का अनुमान इस से भी लगाया जा सकता है कि भीमताल क्षेत्र में सोमवार शाम हल्की बूंदाबांदी हुई पर इस बूंदाबांदी ने वो कर दिखाया जिसका इंतजार भीमताल की जनता को 15 सालो से था । भीमताल में पांच मिनट की बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, धानाचूली क्षेत्र में भी जमीं बर्फबारी देखने को सैलानी पहुंच रहे हैं। भवाली, ज्योलीकोट, गरमपानी, धानाचूली में हल्की बूंदाबांदी होती रही।मौसम के इस मिजाज से उत्तराखंड में पर्यटको ने जहाँ हर व्यापारी के चेहरे पर चमक ला दी तो वही आज पहाड़ी क्षेत्रों के हर किसान की आखें खुशी के कारण नम हो गई है । ओखलकांडा के नरतोला ग्रामसभा में बर्फबारी से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली है। किसानों ने बर्फबारी और बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top