Regional News

अब 15 जून दूर नहीं, बाबा से मिलने का भक्तों को है बेसब्री से इंतजार

Ad

भवाली: नीरज जोशी: पंद्रह जून कैची मंदिर स्थापना दिवस का साल भर से सभी भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। देश ही नही विदेशो से भी भक्त इस दिन का इंतजार करते हैं। बाबा के भक्तों को महाराज से मिलने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 15 जून अब ज्यादा दूर नही है, जब देश विदेश से भक्त देव भूमि उत्तराखंड बाबा से मिलने पहुचेंगे। आपको बता दें भक्तो के लिए सभी तैयारियां मंदिर समिति ने पूरी कर दी हैं। प्रशाशन भी हर साल की तरह सुचारू रूप से अपनी तैयारियों में जुट गया हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने अपनी कवायद शुरू कर दी हैं। मंदिर के प्रबंधक विनोद जोशी बताते हैं कि इस बार भी एक लाख से ज्यादा भक्तो के पहुचने की उम्मीद है। अभी से मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया हैं। साथ ही मालपुवे 12 तारीख से बनने शुरू कर दिए जाएंगे। अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब सिर्फ बाबा को अपने भक्तों का बेसब्री से इंतजार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top