Regional News

नकारात्मक तत्वों ने फोड़ डाले पार्किंग में खड़ी बस के शीशे, पुलिस ने शुरू की जांच

Ad

भवाली: नैनीताल जिला पर्यटन के लिए पूरे देश-विदेश में जाना जाता हैं। पूरे दुनिया ने लोग सरोवर नगरी का दीदार करने के लिए आते हैं। लेकिन कुछ नकारात्मक तत्व जिले की छवि को बिगाड़ने में तुले हुए है। भवाली डोब ल्वेशाल से बीती रात तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। कुछ असमाजिक तत्वों ने होटल रॉयल कोर्ट की पार्किंग में खड़ी बस पर पत्थरों से हमाला कर दिया। उस दौरान बस होटल के पास पार्किंग में खड़ी थी। इस बस में बता दे हरियाणा व लखनऊ से पार्षद भीमताल घूमने आए थे। रात्रि विश्राम के लिए बस डोब ल्वेशाल होटल रॉयल कोर्ट की पार्किंग में खड़ी थी। रात में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बस में बिना किसी बात के हमला कर दिया गया और बस के शीशे तोड़ डाले।

ADVERTISEMENTS Ad

बस संख्या डीएल आईपीसी 5126 विकास बस सर्विस मॉडल टाउन नरवाना की बताई जा रही है। होटल प्रबंधक की मानें तो आधी रात की यह घटना है, बस टूटने की खबर मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई आगे की कार्यवाही पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से करेगी। भवाली कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि रॉयल कोर्ट होटल से बस के सीसे फोड़ने का मामले का गंभीर है, सीसीवीटी के मदद से जो सामने आएगा उसे अनुसार हम कार्रवाई करेंगे। दोषियों को सख्त एक्शन का समाना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top