Nainital-Haldwani News

भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग दिन में खुलेगा और रात में रहेगा बंद, जरूर नोट कर लें टाइमिंग

Ad

हल्द्वानी: जुलाई के आखिरी शुक्रवार को बारिश के वजह से बंद हुए नैनीताल-भवाली राज्यमार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोनिवि भवाली द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर में हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया है। यह भी पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है । सुरक्षा के दृष्टिगत अभी अँधेरे होने पर लगभग 06:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोनोवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात हेतु भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। विदित है कि भारी वर्षा के कारण विगत दिनों यह मार्ग पहाड़ी आने से बंद हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top