Regional News

कूड़ा ना उठने से कूड़ेदान में तब्दील हो रहा भवाली, परेशान लोग , बीमारी का खतरा बढ़ा

Ad

भवाली:नीरज जोशी: माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा फेकने पर रोक लगाने के बाद परेशानी सामने आ रही है। पूरे जिले से कूड़ा उठाने का काम बंद पड़ा है। शहरों के बीच कूड़े का ढेर बना हुआ है। भवाली भी इसकी चपेट में है। ऐसा ही आगामी तीन दिनों की लगातार छुट्टी होने के कारण स्थिति भयावह हो सकती हैं। सड़को में हर जगह कूड़ेदान भर जाने से कूड़ा सड़को में फैलने लगा है। जानवर कूड़े से पॉलीथीन व गंदा कूड़ा खा रहे है। अगर ऐसे ही हालत आगे रहे तो शहर में महामारी फैलने का खतरा बन सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे  का कहना है कि भवाली मे चिल्ड्रन पार्क से सुंदरीकरण के नाम पर व्यापारियों को हटा दिया गया है।  अब नगर पालिका  द्वारा चिल्ड्रन पार्क को कूड़ाघर बना दिया गया है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने  कहा कि प्रशासन  कूडा हटाने के लिए गंभीर नही है। साथ ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंग में कूड़ा फेकने पर रोक लगाई गई है  हमारे पास अन्य जगह नही होने से कूड़ा निस्तारण नही हो पा रहा है। इस विषय मे जिलाधिकारी महोदय से पत्राचार कर अवगत कराया गया है। आगे जो भी फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा। बता दें कि भीमताल-भवाली से प्रतिदिन 5-7 टन कूड़ा निकलता हैं। वहीं हल्द्वानी में आंकड़ा 80 टन से अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top