Nainital-Haldwani News

नैनीताल में एक और आत्महत्या, 24 वर्षीय युवती ने खत्म की अपनी जीवन लीला

Ad

नैनीताल में एक और आत्महत्या, 24 वर्षीय युवती ने खत्म की अपनी जीवन लीला

नैनीताल: नगर के समीप स्थित भूमियाधार क्षेत्र से एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार भूमियाधार निवासी 24 वर्षीय एक युवती ने सोमवार देर रात घर के अंदर फांसी का फंदे में लटककर अपनी जान दे दी। जब युवती सुबह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खोला। जहां उन्हें उनकी बेटी फांसी के फंदे पर झूलती हुई नजर आईं। यह देख परिजन हक्का बक्का रह गए। जिसके बाद परिजनों की ही मदद से युवती को मूर्छित अवस्था में भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवा दिया। इस संबंध में जब एसओ तल्लीताल विजय मेहता से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया युवती के फांसी लगाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान अनिता देवी के अनुसार आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने बताया कि युवती के घर में पिता, भाई व बहन हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में प्लाज़्मा के लिए चुकाने होंगे 9 से 12 हज़ार, आयुषमान कार्ड धारकों को छूट

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में अमेरिका की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, नशे का किया इस्तेमाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top